{"_id":"675aeeeeccc9fefa120a307f","slug":"video-action-was-taken-against-42-vehicles-for-not-applying-reflector-tape","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हादसा रोकना है तो वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाना बेहद जरूरी, अब तक 42 वाहनों पर कार्रवाई की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हादसा रोकना है तो वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाना बेहद जरूरी, अब तक 42 वाहनों पर कार्रवाई की गई
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 07:40 PM IST
Link Copied
सर्दियों को मद्देनजर रखते हुए परिवहन विभाग ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर को लेकर उन वाहनों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है जो बिना रिफ्लेक्टर लगाए ही सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों को जागरुक करने के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टर भी लगाए। विभाग ने सात दिनों में कार्रवाई करते हुए 42 वाहनों पर कार्रवाई की है। प्रत्येक वाहन पर 10 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की गई है। एआरटीओ प्रवर्तन उदित नारायण पांडेय ने बताया कि केवल रिफ्लेक्टर वाहनों में लगाकर ही कई हादसों को रोका जा सकता है। इसे लेकर शासन से भी सख्त निर्देश हैं कि सभी वाहनों में किसी भी हालत में रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। जाहिर है कि सर्दियों में कोहरे के चलते दृश्यता कम होने पर अधिक हादसे बढ़ जाते हैं। रिफ्लेक्टर लगा होने पर किसी अन्य वाहन की लाइट जैसे ही वाहन पर पड़ती है वह तुरंत विजिबल हो जाता है इससे हादसा होने से बच जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।