{"_id":"67c886c4f80ab4281408345b","slug":"video-criminal-with-a-bounty-of-rs-25000-was-shot-in-an-encounter","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, महिला की हत्या कर साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा में फेंककर हुआ था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, महिला की हत्या कर साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा में फेंककर हुआ था फरार
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:45 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा इकोटेक 1 कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के अंकुश (20) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक बाइक बरामद हुई है। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि बुधवार को एएमआर मॉल के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वह रुकने के बजाय तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी हत्या के मामले में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि दिसंबर में जिस महिला की गला दबाकर हत्या हुई थी। उस घटना में आरोपी भी शामिल था। आरोपी ने भी महिला का गला दबाया था। घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने महिला के शव को इकोटेक वन थाना क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस ने सघन जांच के बाद करीब एक महीने बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया था। इस हत्याकांड में महिला की बेटी के प्रेमी विक्की को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पकड़ा था। मृतका की पहचान सुमन (40) निवासी मंगोलपुरी दिल्ली के रूप में हुई थी। इस महिला की गुमशुदगी भी दिल्ली के मंगोलपुरी थाने में दर्ज की गई थी। जांच में पता चला था कि मृतका सुमन की बेटी एकता का पति साल 2022 में एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। आरोपी विक्की का भाई भी उसी जेल में हत्या के मामले में बंद था। मुकदमे के दौरान विक्की और एकता की मुलाकात हुई और फिर वे तारीख पर अक्सर मिलने लगे। इस दौरान विक्की और एकता में नजदीकियां बढ़ने लगीं, धीरे- धीरे ये मामला शादी तक जा पहुंचा था। दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए, लेकिन इससे पहले ही एकता का पति जेल से बाहर आ गया। एकता के पति के जेल से बाहर आने के बाद उसकी मां सुमन ने शादी का विरोध करना शुरू कर दिया और एकता को उसके पहले पति के साथ रहने को बोलने लगी। यह बात विक्की को नागवार गुजरी और उसने सुमन की हत्या का प्लान बनाया था। इसमें योजना में एक बाल अपचारी और अंकुश को 50- 50 हजार रुपये का लालच देकर साथ मिलाया था इसके बाद आरोपियों ने सुमन को 25 नवंबर को योजना के तहत बहाने से बुलाया और अपनी कार में बैठा लिया, जहां इन लोगों ने सुमन की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।