Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Dense fog has slowed down traffic; vehicles are being moved in convoys on the Yamuna Expressway
{"_id":"693fc8badb81dbefb007f6c8","slug":"video-dense-fog-has-slowed-down-traffic-vehicles-are-being-moved-in-convoys-on-the-yamuna-expressway-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों को काफिले में निकाला; ट्रैफिक पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों को काफिले में निकाला; ट्रैफिक पुलिस अलर्ट
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:07 PM IST
Link Copied
औद्योगिक नगरी में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे और शून्य दृश्यता के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कन्वॉय सिस्टम लागू किया। सुबह दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़क पर हादसों की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में तेज रफ्तार पर रोक लगाते हुए वाहनों को काफिले के रूप में नियंत्रित गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। ट्रै
फिक पुलिस इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि जब दृश्यता 50 मीटर से कम हो जाती है। तब अलग-अलग वाहनों को चलने की अनुमति देना जोखिमभरा हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आगे-पीछे कारों, बसों और भारी वाहनों को समूह में चलाया जा रहा है। जिससे ड्राइवरों को दिशा और गति का सही अनुमान मिलता रहे। इस व्यवस्था से अचानक ब्रेक लगाने, लेन बदलने और पीछे से टक्कर जैसी घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। खासकर एक्सप्रेसवे पर जहां सामान्य दिनों में तेज रफ्तार रहती है। वहां कोहरे के समय एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यातायात कर्मियों को लगातार गश्त के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ड्राइवरों को फॉग लाइट, डिपर और इंडिकेटर का सही इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है। अनावश्यक ओवरटेकिंग और अचानक लेन बदलने पर सख्ती भी की जा रही है। वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि वह संयम बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।