{"_id":"685bd6ce6a987bc3ea0ffb03","slug":"video-encounter-between-police-and-miscreant-in-noida-phase-1-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में फिर हुई मुठभेड़: पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल, दिल्ली से निकला कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में फिर हुई मुठभेड़: पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल, दिल्ली से निकला कनेक्शन
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 04:30 PM IST
नोएडा में हर दिन बदमाश मुठभेड़ में घायल हो रहे हैं। ताजा मामला थाना फेस-1 का है। जहां एक बदमाश पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान अशोक नगर दिल्ली की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर सेक्टर-16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भगाने लगा। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई, बदमाश द्वारा अपने आप को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। कार्रवाई में बदमाश के गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अरूण कुमार उर्फ अरूण सागर उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो दिल्ली के कल्याणपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। अपराधी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।