{"_id":"69ca7e919a3ecb433a0864aa","slug":"video-heavy-traffic-jam-due-to-road-construction-in-yamuna-city-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुना सिटी: सड़क निर्माण के कारण लगा भीषण जाम, राहगीरों को घंटों झेलनी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना सिटी: सड़क निर्माण के कारण लगा भीषण जाम, राहगीरों को घंटों झेलनी पड़ी परेशानी
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:15 PM IST
Link Copied
यमुना सिटी के रबूपुरा स्थित महाराणा प्रताप सर्किल पर हर दिन लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के कार्य के चलते यहां पर रोड काफी संकरा हो गया है। दोनों तरफ से आने वाले वाहन सड़क पर फंस जाते हैं और लोगों को परेशान होना पड़ता है। वहीं यातायात पुलिस कर्मियों को भी मार्ग खुलवाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती है। यमुना एक्सप्रेस-वे से बुलंदशहर के झांझर तक 9 किलोमीटर तक सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे से रबूपुरा की ओर आने वाले तीन किलोमीटर के मार्ग को सीमेंटेड भी बनाया जा रहा है। इस कारण यह तीन किलोमीटर का मार्ग सड़क बनाने के लिए एक तरफ से बंद है और सिर्फ एक तरफ से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में हर दिन बड़े वाहन फंस जाते हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार को भी महाराणा प्रताप सर्किल पर घंटो जाम लगा रहा। हालांकि जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस के साथ ही क्षेत्रिय थाने से भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जो लगातार यातायात व्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।