{"_id":"6a02c72baab7271a33013cbf","slug":"video-international-nurses-day-nurses-are-an-exemplar-of-service-dedication-and-struggle-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"International Nurses Day: सेवा, समर्पण और संघर्ष की मिसाल हैं नर्सें, देखें खास बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Nurses Day: सेवा, समर्पण और संघर्ष की मिसाल हैं नर्सें, देखें खास बातचीत
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 03:11 PM IST
अस्पतालों में मरीजों की देखभाल करने वाली नर्सें सिर्फ इलाज का हिस्सा नहीं, बल्कि मरीजों के लिए उम्मीद और भरोसे का दूसरा नाम होती हैं। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर उनकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष की कहानी सामने आती है। आईसीयू, इमरजेंसी और वार्डों में दिन-रात ड्यूटी करने वाली नर्सें अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों को पीछे छोड़कर मरीजों की सेवा में जुटी रहती हैं।
कई नर्सें ऐसी हैं जो छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर अस्पताल पहुंचती हैं, तो कई लगातार 12-12 घंटे की नाइट शिफ्ट में काम करती हैं। इसके बावजूद मरीजों की सेवा के प्रति उनका समर्पण कम नहीं होता। जिला अस्पताल में वर्तमान में करीब 150 नर्सें कार्यरत हैं, जबकि मरीजों की संख्या के अनुसार करीब 300 नर्सों की जरूरत बताई जा रही है। हर वार्ड और फ्लोर पर पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
मैंने नर्सिंग अपने सपने को पूरा करने के लिए चुनी थी। जरूरतमंदों की मदद करके जो दुआएं मिलती हैं, वही सबसे बड़ा सुकून है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।