{"_id":"6a0ed04a79b9aa924f098c3b","slug":"video-international-wrestling-championship-organized-on-25th-may-in-greater-noida-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में 25 मई को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल, 300 से अधिक पहलवान होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में 25 मई को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल, 300 से अधिक पहलवान होंगे शामिल
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:58 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा के गिरधरपुर गांव में आगामी 25 मई 2026 को भागमल भाटी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक विशाल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के अलावा विदेशी पहलवान भी दांवपेंच लगाते हुए दिखाई देंगे। देश-विदेश से 300 से अधिक पहलवान भाग ले रहे है। इनमें गौतम बुद्ध नगर से भी 130 से अधिक पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के साथ दांवपेंच लगाएंगे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित प्रेस क्लब में प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक व कोच रंजीत पहलवान ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों में जोंटी भाटी, कलवा गुर्जर, तुषार भाटी, अजय भाटी आदि शामिल हैं। हामिद इरानी और जलाला पहलवान भी चैंपियनशिप में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। जिले से करीब 30 महिला पहलवान इस दंगल में भाग लेंगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। रंजीत पहलवान ने बताया कि आयोजन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए तैयारियां की जा रहीं हैं। दर्शक अखांड़े के पास न पहुंचे, इसके लिए हरियाणा के जींद से मैदान को कवर करने के लिए जाल मंगाई जा रही है। इससे पहलवानों को बेहतर और सुरक्षित माहौल मिलेगा। इसके अलावा दर्शकों के बैठने, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। रविंद्र भाटी, योगी भाटी, जितेंद्र भाटी, वनीश प्रधान, मनीष प्रधान, परीक्षित नागर, अमित भाटी, राजेंद्र पहलवान, पवन भाटी, सुधीर छावडी, ब्रजेश भाटी आदि के सहयोग से आयोजन किया जा रहा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।