{"_id":"675d73329d6d77216906e8f5","slug":"video-people-gathered-in-surajpur-lok-adalat-for-e-challan-settlement","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर लोक अदालत में ई-चालान निस्तारण के लिए उमड़े लोग, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर लोक अदालत में ई-चालान निस्तारण के लिए उमड़े लोग, देखें वीडियो
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 05:29 PM IST
सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग ई-चालान और अन्य मामलों के निस्तारण के लिए पहुंचे। लोक अदालत में यातायात पुलिस और न्यायालय अधिकारियों ने सरल प्रक्रिया के तहत मामलों का त्वरित समाधान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष ने किया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को सुलभ और सस्ती बनाना है। ई-चालान से जुड़े मामलों में भारी संख्या में वाहन चालक उपस्थित हुए, जिन्होंने अपने चालान निपटाने के लिए मौके पर ही जुर्माना जमा किया। लोक अदालत में लगे ट्रैफिक बूथ कुल सुबह से दोपहर एक बजे तक 800 से अधिक मामलों को सूचीबद्ध किया गया। इसमें मुख्यतः ई-चालान, सिविल विवाद, बैंक ऋण, बिजली-पानी बिल और श्रमिक मामलों से जुड़े प्रकरण शामिल थे। लोक अदालत में उपस्थित नागरिकों ने इसे सकारात्मक पहल बताया। वाहन चालकों ने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद आसान है। मलंबे समय तक कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़े। अधिकारियों ने कहा इस तरह के आयोजनों से न्यायालय पर मामलों का बोझ कम होता है और आम जनता को त्वरित न्याय मिलता है। व्यवस्था को आसान बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के कर्मी भी मौजूद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।