Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Residents expressed their problems in the Amar Ujala Samvad organized in Sector Beta-1 of Greater Noida
{"_id":"684150e74ba7a769e80292de","slug":"video-residents-expressed-their-problems-in-the-amar-ujala-samvad-organized-in-sector-beta-1-of-greater-noida-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने बताई समस्याएं
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:40 PM IST
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में एक साल से सीवर ओवर फ्लो होने की समस्या बनी हुई है। सेक्टर वासियों का आरोप है कि आए दिन किसी न किसी ब्लॉक में सीवर ओवर फ्लो की समस्या बनी ही रहती है। प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत करने पर खानापूर्ति करके चले जाते हैं और दूसरे दिन फिर से ओवर फ्लो की समस्या से जूझना पड़ता है। जिस कारण सेक्टरों में बीमारियां भी फैलने का खतरा बढ़ा रहता है। बरसात के मौसम में हर ब्लॉक में डेंगू और मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ते हैं। क्योंकि सड़कों के किनारे सीवर का पानी जमा रहता है।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने समस्याए बताईं। निवासियों का आरोप है कि सेक्टर में सप्लाई का आने वाले पानी में रोजाना प्रेशर कम होने के साथ ही बदबू आने की समस्या बनी रहती है। दिन में तीन बार पानी की सप्लाई होती है, लेकिन आए दिन उसमें भी कटौती कर दी जाती है। जिस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निवासियों का आरोप है कि स्ट्रीट लाइटें शोपीस बन कर रह गई हैं। आधे से ज्यादा तो जलती नहीं और जो जलती भी हैं वह पेड़ों की छाया में छुप कर रह जाती हैं। जिसके चलते शाम ढलते ही सेक्टर में अंधेरा सा छा जाता है और लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निवासियों का आरोप है कि सफाई कर्मी झाड़ू लगाने के बाद कूड़ा का ढेर लगाकर चले जाते हैं। उठाकर नहीं ले जाने के कारण हवा चलने पर कबाड़ा फिर से सेक्टर में फैल जाता है। अधिकारियों से शिकायत किए जाने पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिस कारण समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा नालियों की सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर ओवरफ्लो होकर बहती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।