{"_id":"68932559ff6eaffb74045279","slug":"video-strike-to-be-held-from-saturday-demanding-to-stop-overloaded-trucks-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: ओवरलोड ट्रक बंद कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से होगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: ओवरलोड ट्रक बंद कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से होगी हड़ताल
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 06 Aug 2025 03:20 PM IST
Link Copied
गौतमबुद्धनगर में ओवरलोड ट्रकों का प्रवेश बंद कराने समेत मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से ट्रांसपोर्ट्रस एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू नागर ने कहा कि ओवर लोड वाहन गौतमबुद्धनगर में बंद कराने, जिले की प्रत्येक एंट्री पर एआरटीओ नाके लगवाए जाए। नौ-एंट्री के प्वाइंट छुडवाने व 130 मीटर रोड को नौ-एंट्री से मुक्त करने, बिना नंबर प्लेट और ग्रीस लगी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई करने, पेरीफेरल हाईवे पर फालतू के टोल टैक्स कटते है उन पर तुरंत कार्रवाई कराने, जिन परिवहन के अधिकारियों की वजह से जिले में ओवरलोड वाहन चल रहे है उनको तुरंत हटाने की मांग की गई है। ट्रांसपोर्टरों ने सिरसा टोल प्लाजा के नजदीक पार्किग पर ट्रकों को एकत्र करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार से ट्रक एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर मनदीप, मनोज शर्मा, धनेश शर्मा, नरेश गर्ग, कृष्ण चौहान, संजय चौहान, अजय कुमार समेत ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।