{"_id":"6a67237779aaa05b370934ed","slug":"video-water-line-damaged-during-underground-cabling-work-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: भूमिगत केबल करने के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त, एक हजार परिवार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: भूमिगत केबल करने के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त, एक हजार परिवार प्रभावित
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:53 PM IST
नोएडा के सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक व बी ब्लॉक के निवासी पानी सप्लाई की किल्लत से परेशान हैं। शनिवार शाम भूमिगत केबल डालने के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले 30 घंटे से करीब एक दर्जन परिवार पानी को तरस रहे हैं।
सेक्टर 62 निवासी सुखदेव शर्मा ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित मुर्गा मंडी तिराहे के आगे हनुमान मन्दिर के पास 25 जुलाई शनिवार की दोपहर बिजली विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड केबल लगाने का कार्य चल रहा था। कार्य के दौरान पानी का पाईप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसी वजह से पानी की सप्लाई सेक्टर और सोसाइटी मे बाधित हो गई। वही रजत विहार सी ब्लॉक निवासी ऋतुराज ने बताया की पिछले 30 घण्टे से सेक्टर के निवासी इस समस्या से गुज़र रहे हैं। निवासियो का कहना है की उनकी आम दिनचर्या पर काफी गहरा असर पड़ रहा है। घर मे पानी बाधित होने के वजह पीने का पानी तक के लोग तरस रहे है घरों में बच्चे व बूढ़े को पानी की किल्लत के वजह परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। उधर जल विभाग लगातार आश्वासन दे रहा जल्द से जल्द पाइप लाइन को ठीक किया जा रहा है, लेकिन अब तक पाइपलाइन को सुधारा नहीं गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।