{"_id":"6a6f58f9019ee3ea810f4066","slug":"video-women-celebrated-the-teej-festival-in-noida-sector-61-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: तीज पर सजी महफिल, बच्चों की जिम्मेदारी पापा पर... महिलाओं ने मनाया अपना मी टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: तीज पर सजी महफिल, बच्चों की जिम्मेदारी पापा पर... महिलाओं ने मनाया अपना मी टाइम
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:19 PM IST
Link Copied
नोएडा। तीज का त्योहार अब सिर्फ व्रत और पूजा तक सीमित नहीं रहा। सेक्टर-61 में रविवार को आयोजित तीज उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक रंग के साथ आधुनिक अंदाज में त्योहार का आनंद लिया। कंचनजंगा समेत विभिन्न सेक्टरों की 100 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। हरे रंग की साड़ी, चूड़ियां और पारंपरिक श्रृंगार में सजी महिलाओं ने झूला झूला, तंबोला खेला और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 'तीज क्वीन' का भी चयन किया गया। खास बात यह रही कि कई महिलाओं ने रविवार होने का फायदा उठाते हुए बच्चों की जिम्मेदारी अपने पतियों को सौंप दी और बिना किसी चिंता के पूरे दिन अपने दोस्तों के साथ त्योहार का आनंद लिया। युवतियों के साथ बुजुर्ग महिलाओं ने भी पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लेकर माहौल को जीवंत बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।