{"_id":"6911d2d394bade89f103a4f1","slug":"video-former-mla-rahisa-khan-arrives-to-meet-mla-mohammad-ilyas-admitted-in-aiims-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: एम्स में भर्ती विधायक मोहम्मद इल्यास से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक रहीसा खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: एम्स में भर्ती विधायक मोहम्मद इल्यास से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक रहीसा खान
राहुल तिवारी
Updated Mon, 10 Nov 2025 05:26 PM IST
Link Copied
बीते कई दिनों से बीमार चल रहे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती विधायक मोहम्मद इल्यास से सोमवार को पूर्व विधायक रहीसा खान मिलने पहुंचे। रहीसा खान ने अस्पताल पहुंचकर विधायक इल्यास का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर विधायक मोहम्मद इल्यास के निधन की झूठी खबर तेजी से वायरल हुई थी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। बाद में विधायक के बेटे जावेद खान ने इस अफवाह को गलत बताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर पिता के स्वास्थ्य की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक रहीसा खान पर झूठी खबर फैलवाने का आरोप लगाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।