{"_id":"6936d372ccdbce1b2d0e6087","slug":"video-not-single-accused-arrested-in-nuh-murder-case-after-12-days-2025-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: बुजुर्ग की हत्या हुए 12 दिन बीते, नामजद 17 आरोपियों में से एक भी गिरफ्तार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: बुजुर्ग की हत्या हुए 12 दिन बीते, नामजद 17 आरोपियों में से एक भी गिरफ्तार नहीं
राहुल तिवारी
Updated Mon, 08 Dec 2025 07:02 PM IST
Link Copied
आकेड़ा थाना अंतर्गत गांव कोटला में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या हुए 12 दिन से अधिक बीत गए है, लेकिन पुलिस ने नामजद 17 आरोपियों में से अभी तक एक को भी गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के सामने फरियाद लगाई। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिजनों को जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एसपी से मिलने के बाद मृतक बुजुर्ग के बेटे आजाद, भांजे नसीम ने बताया कि गांव कोटला में 26 नवंबर को फज्जू पुत्र नूरशाह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी आरोपी इकबाल उर्फ बाली दुकान पर आया और फज्जू से कहासुनी करने लगा। जिसके बाद उसने अन्य दोषियों को बुला लिया और सभी ने साजबाज होकर लाठी-डंड़ों व अन्य हथियारों से फज्जू पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरिफ के सिर में 2 गंभीर चोट व परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए। आकेड़ा थाना पुलिस ने मृतक फज्जू के बेटे आजाद की शिकायत पर 17 लोगों को हत्या के आरोप में नामजद कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।