Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Nuh News
›
Nuh Jaan Mohammad says the 12 years of service, good governance, and public welfare have been historic.
{"_id":"6a2c27d6d691c3433c09d0d9","slug":"video-nuh-jaan-mohammad-says-the-12-years-of-service-good-governance-and-public-welfare-have-been-historic-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nuh News: जान मोहम्मद बोले- 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के रहे ऐतिहासिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: जान मोहम्मद बोले- 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के रहे ऐतिहासिक
जिला परिषद नूंह के अध्यक्ष जान मोहम्मद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।
जान मोहम्मद ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे निजी और सरकारी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विकास कार्यों के लिए मिलने वाली राशि सीधे संबंधित संस्थाओं के खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। इससे ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी आई है।
जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया गया है। आज बड़ी संख्या में परिवारों को घर-घर नल के माध्यम से स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है।
जान मोहम्मद ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया है। महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अधिक भागीदारी देने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलने से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।
उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। बेहतर सड़क संपर्क, शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल रहा है।
जान मोहम्मद ने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया गया है। योग्यता आधारित भर्ती प्रक्रिया से युवाओं में विश्वास बढ़ा है और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को खेती संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। इन योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्षद फखरुद्दीन,तौफीक अहमद,चौधरी शब्बीर वाइस चेयरमैन, योगेश तंवर, यासीन, जुनैद, अशफाक सरपंच खरखड़ी,इरशाद सरपंच गगवानी, असरू ब्लॉक समिति अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।