{"_id":"691309b30064b6cc2005ccf3","slug":"video-nuh-news-nuh-polices-action-will-continue-under-operation-track-down-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nuh News: 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत जारी रहेगी नूंह पुलिस की कार्रवाई, पकड़े सात फरार आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत जारी रहेगी नूंह पुलिस की कार्रवाई, पकड़े सात फरार आरोपी
हरियाणा प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत नूंह पुलिस ने फरार अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है । इस अभियान में सोमवर को सात अलग-2 गंभीर मामलों में कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । ये कार्रवाई 20 नवंबर तक लगातार जारी रहेगी, जिसकी पूरी रूपरेखा जिला नूंह पुलिस ने तैयार कर ली है। जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि डीजीपी ओपी सिंह के आदेशानुसार गंभीर धाराओं के तहत फरार और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधियों पर "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत नजर रखी जा रही है । इसी कड़ी में जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने सफलता हासिल की है । गिरफ्तार आरोपियों में टॉप 10 मोस्टवांटेड लिस्ट के नाम भी शामिल हैं । उन्होंने बताया कि शोयब पुत्र उसमान निवासी पचगांव थाना सदर तावडू को थाना सदर तावडू में गौकशी एवं पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के तहत दर्ज केस में तावडू सीआईए ने गिरफ्तार किया है ।
इसके अतिरिक्त हप्पी पुत्र कमरु निवासी फिरोजपुर झिरका को थाना सदर फिरोजपुर झिरका की वर्ष 2025 मे मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में थाना सदर फिरोजपुर झिरका में दर्ज केस में सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका द्वारा गिरफ्तारी की गई है ।
जबकि निजाम पुत्र सौकत निवासी बिछौर को अवैध हथियार के जुर्म में बिछौर थाना में दर्ज केस में नूंह पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त परवेज पुत्र आशु निवासी शिकारपुर थाना सदर तावडू की वर्ष 2025 मे अवैध हथियार की धाराओं में थाना सदर तावडू में दर्ज केस में अपराध जांच शाखा तावडू द्वारा गिरफ्तारी की गई है । जबकि जुनैद पुत्र ईसब निवासी सालाहेडी थाना सदर नूंह की वर्ष 2022 में अपहरण की धाराओं में थाना पिनगवां में दर्ज मकुदमें में अपराध जांच शाखा नूंह द्वारा गिरफ्तारी की गई हैं। इसके अतिरिक्त इरफान पुत्र आसीन व इकबाल पुत्र सौदान निवासीयान खरावड, थाना पहाड़ी (राजस्थान) की साईबर क्राईम की धाराओं में थाना साईबर क्राईम में दर्ज मुकदमें में नूंह पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तारी की गई हैं। इस अभियान के तहत अब तक नूहं पुलिस की टीमों द्वारा दर्जनभर से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं और नूंह पुलिस की टीमों द्वारा लगातार सक्रिय रहते हुए फरार अपराधियों की तलाश जारी है । यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है । अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नूंह पुलिस का सकंल्प हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।