{"_id":"654ef9c3c031e58d3204c6c3","slug":"video-rahanae-ma-hae-hathasa-ka-btha-bsa-ka-athara-ka-vadaya-thakhae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहिणी में हुए हादसे के बाद बस के अंदर का वीडियो देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहिणी में हुए हादसे के बाद बस के अंदर का वीडियो देखिए
दिल्ली के रोहिणी में बीते शनिवार को हुए सड़क हादसे का नया वीडियो सामने आया है। बस के अंदर का CCTV फुटेज सामने आने के बाद हादसे की वजह का भी खुलासा हो गया है। दरअसल, ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ गया था। इस वजह से चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था और हादसा हो गया।
इससे पहले, शनिवार की दोपहर को राजधानी दिल्ली के दक्षिणी रोहिणी इलाके में डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस बेकाबू हो गई थी। बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंद दिया था। बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना वाले दिन दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया था। वीडियो में डीटीसी बस वाहनों को रौंदते हुए दिखाई दे रही है।
हादसे में कार समेत 12 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर आरोपी बस चालक संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
उधर, दिल्ली के परिवहन विभाग की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि अचानक बेहोश होने की वजह से चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया था। बस सड़क पर बाईं ओर खड़े वाहनों से जा टकराई। कंडक्टर ने पीसीआर को बुलाया और घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने में पुलिस की मदद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।