बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi ›   Murder of 16-year-old Neeraj in Adarsh ​​Nagar solved two accused arrested from Uttarakhand

आदर्श नगर में 16 साल के नीरज की हत्या का खुलासा: दो आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार, वर्चस्व की जंग में मारी गोली

Rahul Kumar Tiwari Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:11 PM IST
Murder of 16-year-old Neeraj in Adarsh Nagar solved two accused arrested from Uttarakhand
आदर्श नगर के लालबाग में बुधवार रात 16 साल के नाबालिग नीरज की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने उत्तराखंड के चप्पड़ टोल नाका के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन उर्फ मुल्ला और अनुज के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि इनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी और इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक किराए की पंच कार एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 12 अगस्त की रात आदर्श नगर थाना पुलिस को लालबाग इलाके में चाकूबाजी और गोली चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को पता चला कि 16 साल के नीरज को गोली लगी है और उसे पास से अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल में पुलिस को पता चला कि नीरज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं नीरज का दोस्त और चश्मदीद साहिल मिला। जिसने बताया कि वह दोनों एक दुकान पर गए थे। जहां उनकी सलमानी ब्रदर गैंग के सदस्य अमन उर्फ मुल्ला से कहासुनी हो गई। अमन वहां से चला गया। उसके बाद वह नीरज के साथ घर आ रहा था, इसी दौरान अमन अपने दोस्त के साथ आया। पहले उनलोगों ने नीरज पर चाकू से हमला किया और भागने के दौरान उसे गोली मार दी। वह किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। साहिल के बयान पर पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की। जांच में दूसरे आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी अनुज के रूप में हुई, जो जहांगीरपुरी में हुई एक हत्या के मामले में वांछित था। स्थानीय स्तर पर जांच में पता चला कि हत्या के बाद दोनों आरोपी उत्तराखंड के हरिद्वार की ओर भागे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल अंतरराज्यीय अभियान शुरू किया तथा करीब 550 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया। लगातार तकनीकी निगरानी कर पुलिस ने उन्हें चप्पड़ टोल नाका, उत्तराखंड के पास गिरफ्तार कर लिया। दोनों किराए के पंच कार से उत्तराखंड की ओर भाग रहे थे। पूछताछ में अमन ने बताया कि वह साहिब सलमानी ब्रदर गैंग का सदस्य है। उसका नाबालिग से पुरानी रंजिश चल रही थी। कहासुनी होने के बाद उसने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लालबाग निवासी अमन पर पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं जहांगीरपुरी निवासी अनुज पर 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जहांगीरपुरी इलाके में हुई एक हत्या के मामले में वह वांछित था। पुलिस इनसे हत्या में इस्तेमाल चाकू और पिस्टल की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शामली: शहीदों को नमन कर मनाया स्वतंत्रता दिवस, विकास की उपलब्धियां गिनाईं

16 Aug 2026

शामली: रेलवे स्टेशन पर गूंजे 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री राम' के जयकारे

16 Aug 2026

कानपुर में मानसून हुआ सक्रिय: अगले दो-तीन दिन तक झमाझम बारिश और बूंदाबांदी के आसार

16 Aug 2026

ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से अग्निवीर सैनिक की मौत, गांव काहनेके में पसरा मातम

फिरोजपुर में किसानों को रोके जाने पर भड़का आक्रोश, सीएम मान और केंद्र सरकार का जलाया पुतला

विज्ञापन

कानपुर: भीतरगांव में मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल

16 Aug 2026

पुण्यतिथि पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी, सीएम योगी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

16 Aug 2026
विज्ञापन

रोहतक में टायर फटने से कार पलटी, आग लगने से चालक की मौत

16 Aug 2026

लखनऊ में भिटौली क्रासिंग से भवानी बाजार जाने वाले मार्ग पर जलभराव, लोग परेशान

16 Aug 2026

लखनऊ के मुस्लिम नगर में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोग घरों में कैद

16 Aug 2026

पारंपरिक चूल्हे के धुएं से उज्ज्वला तक, महिलाओं की बदली जिंदगी पर बोले CM भजनलाल

16 Aug 2026

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, गोमती नगर के वास्तु खंड और किसान बाजार के आसपास भरा पानी

16 Aug 2026

लखनऊ में झमाझम बारिश, अलीगंज क्षेत्र में जलभराव से आफत

16 Aug 2026

खनौरी बॉर्डर से आज दिल्ली के लिए पैदल कूच को लेकर जींद पुलिस प्रशासन अलर्ट

16 Aug 2026

Meerut: सखियां क्लब ने मनाया तीज महोत्सव, खूब किया डांस

16 Aug 2026

Meerut: योग विज्ञान संस्थान के हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने किया डांस

16 Aug 2026

Meerut: एक शाम देश के शहीदों के नाम, कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन

16 Aug 2026

लखनऊ में झमाझम बारिश, चिनहट चौराहे पर भरा पानी, आवागमन में मुश्किल

16 Aug 2026

लखनऊ: भारी बारिश से जलमग्न हुई यूपी की राजधानी, अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसा रहा जलभराव

16 Aug 2026

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, इंदिरा नगर में ईश्वर धाम मंदिर के पास सीवर ओवरफ्लो

16 Aug 2026

लखनऊ के इंदिरा नगर में सेक्टर-12 और 8 में बारिश के बाद सड़कें पानी से लबालब

16 Aug 2026

लखनऊ में बारिश के बाद गोमती नगर के विराज खंड छोटा भरवारा अंडरपास में भरा पानी

16 Aug 2026

लखनऊ में MLC पवन सिंह के घर के आसपास जलभराव, पिछली बार ट्रैक्टर के सहारे निकले थे, इस बार कैसे निकलेंगे?

16 Aug 2026

जाति-धर्म के नाम पर युवाओं को भटकाया गया, अब अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाएगा युवा

16 Aug 2026

श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

16 Aug 2026

Tiranga Bike Rally: नाहन में अंजुम इस्लामिया ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

16 Aug 2026

Independence Day: कैदियों के लिए 'मुक्ति का महापर्व' बना स्वतंत्रता दिवस, नाहन जेल में 103 की सजा घटी

16 Aug 2026

Chamba: तीसा को 27.54 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, 16 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा नियमित पानी

16 Aug 2026

अंबेडकरनगर में सावन के चौथे सोमवार से पहले उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवबाबा से अयोध्या तक कांवड़ियों के पदचाप

16 Aug 2026

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए गोलीकांड के आरोपी, व्यापारी पर की थी फायरिंग, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed