Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala: Violence erupts during highway blockade; miscreants launch a life-threatening attack on a police team; DSP suffers severed hand, 5-6 police personnel injured
{"_id":"6a7dee704fc5c7c0a703b7aa","slug":"video-ambala-violence-erupts-during-highway-blockade-miscreants-launch-a-life-threatening-attack-on-a-police-team-dsp-suffers-severed-hand-5-6-police-personnel-injured-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: हाईवे जाम करने पर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला, डीएसपी का हाथ कटा, 5-6 पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: हाईवे जाम करने पर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला, डीएसपी का हाथ कटा, 5-6 पुलिसकर्मी घायल
अंबाला। अंबाला- चंडीगढ़ हाईवे पर लगा जाम आखिरकार सात घंटे बाद लाठीचार्ज के बाद खुल गया। अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि लगाए गए जाम को खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ में शामिल शरारती तत्वों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें एक डीएसपी क्राइम वीरेंदर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हाथ बुरी तरह कट गया। इस हमले में 5 से 6 अन्य पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, कई किसान भी चोटिल हो गए।
एसपी अंबाला ने बताया कि हाईवे पर जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने उपद्रवियों और प्रदर्शनकारियों से कई दौर की बातचीत कर शांतिपूर्ण तरीके से जाम खुलवाने का आग्रह किया, लेकिन उपद्रवियों का इरादा मामला सुलझाने का नहीं था।जैसे ही अंधेरा होने लगा व भीड़ में छिपे शरारती तत्वों ने भाले, फरसे, तलवारें और कुल्हाड़ियों जैसे घातक हथियारों से पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया।
एसपी अंबाला अजीत सिंह के मुताबिक उपद्रवियों ने स्थिति को और गंभीर बनाने की नीयत से हाईवे पर फंसे एक गैस टैंकर के चालक से चाबी छीन ली और उसे डरा-धमकाकर भगा दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार आग्रह करने के बावजूद टैंकर को हटने नहीं दिया गया, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना रहा। इसके अलावा अन्य कई वाहनों की चाबियां भी छीन ली गईं ताकि जाम को खुलने न दिया जाए।
हालातों को काबू में करने और उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को बल प्रयोग कर हाईवे को क्लियर कराना पड़ा। पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस टीम और डीएसपी पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले सभी शरारती तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।