Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Full-dress rehearsal for Independence Day concludes in Bhiwani; ADC performs flag-hoisting.
{"_id":"6a7d9a03363e0cdfde077039","slug":"video-full-dress-rehearsal-for-independence-day-concludes-in-bhiwani-adc-performs-flag-hoisting-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, एडीसी ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, एडीसी ने किया ध्वजारोहण
भिवानी। शहर के भीम खेल परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सुबह नौ बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया।
परेड कमांडर डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट्स की टुकड़ियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए शानदार मार्च पास्ट किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिकल योगा, राजस्थानी नृत्य, हरियाणवी लोकनृत्य तथा, राणा पद्मावती का जौहर जैसी भव्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हलवासिया विद्या विहार, सैनिक स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने सधे हुए अंदाज में डंबल, लेजियम और पीटी का आकर्षक प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों की कुर्बानी को नमन करते हुए जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर लोहारू में विधायक सुनील सांगवान, तोशाम में विधायक घनश्याम सर्राफ और सिवानी में कपूर सिंह वाल्मीकि ध्वजारोहण करेंगे। रिहर्सल के दौरान प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, डीएसपी महेश कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।