Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Inspired by the Jain-ji movement, preparations are underway to form a Joint Student Struggle Committee in Haryana.
{"_id":"6a7d9a149eb3ba4f620e4d7b","slug":"video-inspired-by-the-jain-ji-movement-preparations-are-underway-to-form-a-joint-student-struggle-committee-in-haryana-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जैन-जी आंदोलन से प्रेरणा हरियाणा में सामूहिक छात्र संघर्ष समिति के गठन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन-जी आंदोलन से प्रेरणा हरियाणा में सामूहिक छात्र संघर्ष समिति के गठन की तैयारी
भिवानी। दिल्ली के जंतर-मंतर और झारखंड में जैन-जी द्वारा किए गए सफल छात्र आंदोलनों की तर्ज पर अब हरियाणा में भी एक बड़े छात्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो के युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने भिवानी में प्रेस वार्ता के दौरान सामूहिक छात्र संघर्ष समिति के गठन की घोषणा की। दिग्विजय चौटाला ने स्पष्ट किया कि छात्र युवाओं की ताकत देश की दशा और दिशा बदल सकती है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एनएसयूआई , एबीवीपी, एसएफआई और इनसो सहित प्रदेश के तमाम छात्र संगठनों को एक मंच पर लाना है। इनसो छात्रों को केवल एक मंच उपलब्ध कराएगा, जबकि समिति के नेतृत्व और भावी रणनीति का निर्णय विभिन्न छात्र दलों के डेलीगेट मिलकर करेंगे। नेतृत्व किसी भी संगठन का प्रतिनिधि कर सकता है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं। सभी शैक्षणिक संस्थानों में समान फीस संरचना लागू करने हेतु बोर्ड का गठन हो। टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाए। प्रेस वार्ता के दौरान दिग्विजय चौटाला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्हें हरियाणा का माहौल खराब करने के लिए मनोनीत किया गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में उन्होंने आह्वान किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, यह साझा मंच प्रदेशभर में मजबूती से छात्रों की आवाज उठाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।