{"_id":"6a7d9e9a2a0d30603c02ceb4","slug":"video-school-children-took-out-tricolor-procession-in-mainpuri-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सड़क पर गूंजे देशभक्ति के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सड़क पर गूंजे देशभक्ति के नारे
मैनपुरी के अमन इंटरनेशनल स्कूल से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें कई स्कूलों के सैकड़ों बच्चे शामिल हुए। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद सदर बाजार होते हुए तिरंगा यात्रा कोऑपरेटिव बैंक के कार्यालय पर पहुंची। यात्रा में देशभक्ति के नारों से मार्ग गुंजायमान हो गया। हाथों में तिरंगा झंडा लिए और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए छात्र-छात्राएं देशभक्ति के जोश में डूबे नजर आए। गर्मी से परेशान बच्चों को उस समय राहत मिली जब आसमान से राहत की बूंदें गिरने लगी। बारिश में भी बच्चों का जोश कम नहीं हुआ। लगातार नारे लगाते हुए बच्चे अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे। यात्रा के समापन के बाद प्रभारी मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ नगर पालिका में स्थित शहीद की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।