{"_id":"6a7d974fbe9e9412300cc246","slug":"video-maa-tujhe-pranam-honored-over-50-brave-women-and-dm-manish-bansal-addressed-program-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: समारोह में शरीदों के परिवारों को किया नमन, जिलाधिकारी बोले- आसान नहीं देश के लिए जान देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: समारोह में शरीदों के परिवारों को किया नमन, जिलाधिकारी बोले- आसान नहीं देश के लिए जान देना
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया।। खंदारी स्थित आरबीएस सभागार में दोपहर 12:30 बजे से आयोजित समारोह में 50 से अधिक वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। अमर उजाला और जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों की वीरांगनाओं के योगदान और उनके त्याग को नमन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने वीरांगनाओं को सम्मान प्रदान किया। उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति योगदान को सलाम किया। समारोह मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत देशभक्ति और सम्मान की भावना को समर्पित है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कार्यक्रम में कहा कि मैं इस समय बहुत भावुक महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति किसी ने किसी प्रकार से देश की सेवा करता है, लेकिन कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने प्राणों को न्याैछावर कर देना ये आसान नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।