{"_id":"687dfdfeed97aec1110b3267","slug":"video-dost-police-program-organised-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्रों ने जानी साइबर थाने की कार्यशैली, पुलिस बोली-हम आपके दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्रों ने जानी साइबर थाने की कार्यशैली, पुलिस बोली-हम आपके दोस्त
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत सोमवार स्कूली छात्रों को साइबर थाने का दौरा करवाया गया। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के 55 छात्रों ने दौरा कर थाने की कार्यशैली को जाना। कार्यक्रम में डीएसपी क्राइम विरेंद्र शर्मा मुख्यातिथि के रूप के शामिल रहे जिन्होंने छात्रों को दौरे के दौरान साइबर क्राइम बारे जागरूक करते हुए कहा कि छात्रों को अपने मोबाइल फोन का सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना है और किसी के साथ ओटीपी शेयर नहीं करना है। छात्रों ने भी कार्यक्रम के दौरान साइबर एक्सपर्ट विनोद व रेनू से कई सवालों के जवाब पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर विजय, सब इंस्पेक्टर सुशील , मुख्य सिपाही सिंदर गहलोत व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।