Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Elderly woman sitting outside her home in Ambala shot under suspicious circumstances; police investigating.
{"_id":"6a8407b5912d7dcf360c243a","slug":"video-elderly-woman-sitting-outside-her-home-in-ambala-shot-under-suspicious-circumstances-police-investigating-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में संदिग्ध परिस्थिति में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में संदिग्ध परिस्थिति में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
काजीवाड़ा इलाके में सोमवार देर रात अपने घर के बाहर बैठी एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली छूकर निकल गई। अचानक हुए इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। सोमवार देर रात जब परिजन घायल महिला को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला की टांग को गोली छूकर निकली है। डॉक्टरों द्वारा दिए गए प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
महिला को नहीं पता कहां से आई गोली
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में 62 वर्षीय पीड़ित महिला संतोष ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी अचानक उसे तेज दर्द का अहसास हुआ। महिला का कहना है कि उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि गोली किस दिशा से आई और किसने चलाई।
पुलिस कर रही मामले की गहनता से जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने कहा कि पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि गोली चलने की दिशा और संदिग्धों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से मामले की तफ्तीश की जा रही है और जल्द ही सच सामने लाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।