Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
In Ambala, a milch cow was found with its legs and mouth tied inside its enclosure; it died after suffering a painful death.
{"_id":"698327cb169a5fc88103ceb3","slug":"video-in-ambala-a-milch-cow-was-found-with-its-legs-and-mouth-tied-inside-its-enclosure-it-died-after-suffering-a-painful-death-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में बाड़े में घुसकर दुधारू गाय के पैर और मुंह बांधे, तड़प-तड़प कर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में बाड़े में घुसकर दुधारू गाय के पैर और मुंह बांधे, तड़प-तड़प कर हुई मौत
अधोया हिन्दवान गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पशुपालक के बाड़े में घुसकर अज्ञात व्यक्तियों ने दुधारू गाय के अगले दोनों पैर और मुंह को रस्सी से बांधकर उसकी हत्या कर दी। सुबह जब मालिक बाड़े में पहुंचा तो गाय को मृत अवस्था में देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
लोकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। उसने घर से कुछ दूरी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास पशुओं के लिए बाड़ा बनाया हुआ है। मंगलवार रात करीब 8 बजे वह अपनी गाय का दूध निकालकर उसे बाड़े में बांधकर घर चला गया था। बुधवार सुबह करीब 7 बजे जब वह बाड़े में पहुंचा तो देखा कि उसकी गाय मृत पड़ी थी।
पीड़ित के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने बाड़े के मुख्य गेट का कुंडा खोलकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गाय के दोनों अगले पैरों को लाल कपड़े से बांध दिया और मुंह को दूध निकालने वाली रस्सी से बुरी तरह जकड़ दिया, इससे दम घुटने के कारण गाय की मौत हो गई। मृत गाय करीब 8-9 किलो दूध देती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।