{"_id":"67a0c189cce1c91c770020ea","slug":"video-matara-anal-vaja-ekashana-ma-narayanaegaugdhha-maugdha-para-12-vahana-ka-kamaya-para-pakaugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मंत्री अनिल विज एक्शन में, नारायणगढ़ मोड़ पर 12 वाहनों को कमियाें पर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मंत्री अनिल विज एक्शन में, नारायणगढ़ मोड़ पर 12 वाहनों को कमियाें पर पकड़ा
ओवरलोडिंग को लेकर शहर के बलदेव नगर स्थित नारायणगढ़ मोड़ पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने सोमवार को वाहनों को चेक किया। वह यहां से गुजर कर जा रहे थे तभी उन्होंने अपने वाहन को रुकवाकर गाड़ियों की चेकिंग कराई। इस दौरान आरटीए अंबाला और संबंधित थाना क्षेत्र से पुलिस को भी साथ ले लिया। यहां कई गाड़ियों को खुद देखा। इसमें से 12 गाड़ियों के दस्तावेज अधूरे मिले, कुछ गाड़ियों के चालक तो खनन कार्य की अनुमति भी नहीं दिखा सके। इसके साथ ही कुछ गाड़ियां वजन से अधिक भी मिला जिनका मौके पर ही इनका वजन कराया गया। इसके साथ ही एक दो मामलों में चालक नशे में भी प्रतीत हुए, जिनका मेडिकल कराने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेरा कहना है कि मेरे होते हुए मैं सड़क पर बिना ठीक दस्तावेजों के कोई गाड़ी चलने नहीं दूंगा। मैंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां जहां हो सके नाके लगाएं। गाड़ियां चलाओ मगर दस्तावेज पूरे कर के चलाएं। ऐसी दबिश लगातार जारी रहेंगी। मेरा काम है कि कहां रोक लिया जाए, मैंन कल बिजली बोर्ड में चैक किया। गौरतलब है कि मंत्री विज को ओवरलोड वाहनों को लेकर सूचना मिल रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।