{"_id":"68d506babe61f1046904f540","slug":"video-ai-training-for-teachers-begins-in-bhiwani-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में शिक्षकों के लिए एआई प्रशिक्षण हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में शिक्षकों के लिए एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम शूरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 50 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य फोकस शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूलभूत जानकारी प्रदान करना और शिक्षा में इसके प्रभावी उपयोग के तरीकों से अवगत कराना है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को भविष्य की कक्षाओं के लिए तैयार करना और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को और अधिक रोचक तथा प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम की समन्वयक इंचार्ज मोनिका ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिक्षकों को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक रिसोर्स पर्सन के रूप में अनिल सैनी, प्रवक्ता और गौरव दलाल, प्रवक्ता अपनी विशेषज्ञता साझा कर रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अध्यापकों में कमल शर्मा, जितेंद्र कुमार, नवीन जोशी, सुरेश कुमार आदि अनेक अध्यापक मौजूद रहे। कमल शर्मा ने बताया कि यह ट्रेनिंग अध्यापकों के लिए बहुत उपयोगी रहेगी। इसमें गूगल जैमिनी, चैटबोट, एआई टूल्स आदि द्वारा आधुनिक शैली के साथ शिक्षण को सुगम बना सकते है। इस ट्रेनिंग से एआई के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलुओं पर गहन जानकारी प्रदान कर रहे हैं, जिससे शिक्षक इसे अपनी कक्षाओं में सहजता से लागू कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।