{"_id":"6a44eca462014414a5029b75","slug":"video-bharatiya-mazdoor-sangh-opens-a-front-against-the-government-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय मजदूर संघ ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश भर में जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भिवानी के चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले इकट्ठा हुए ये विभिन्न विभागों में एचकेआरएन के तहत भर्ती कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार चुनावों के समय किये वादे भूल गई। वायदे पूरे करने तो दूर, महीनों से वेतन नहीं मिल रहा, जिसके घर का गुजारा व बच्चों की पढ़ाई भी नहीं करवा पा रहे।
कर्मचारी नेता प्रदीप कुमार ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व एचकेआरएन में पांच साल पूरे करने पर जॉब सिक्योरिटी देने का वायदा किया था। पर कुर्सी मिलते ही सभी वादे भूल गए। उन्होंने कहा कि हमें तीन महीने से वेतन नहीं मिला। कैसे घर चलाएं, कैसे बच्चों की फीस दें। उन्होंने कहा कि हमने अपनी मांगों को लेकर बहुत ज्ञापन दिये। पर अब ज्ञापन नहीं, सीएम के खिलाफ सीधा व बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।