{"_id":"675196ea3e7b72599d0d91af","slug":"video-bhavana-ma-bhama-satadayama-ma-haga-sakal-kabdada-paratayagata-ka-aagaja","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में भीम स्टेडियम में होगा स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में भीम स्टेडियम में होगा स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
भिवानी के भीम स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता के अंडर-19 की कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज 7 दिसंबर को होगा। इससे पहले स्पर्धा के लिए पूरी तैयारी शुरू कर ली गई है। स्पर्धा में कुल 57 टीम भाग लेने के लिए आ रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने बताया कि अभी तक 30 लड़कें व 27 लड़कियों की टीमों का पंजीकरण उनके पास पहुंच चुका है।
खिलाड़ियों को स्टेशन व बस स्टैंड से लाने व ले जाने के लिए भी टीमों का गठन किया गया है। इनके अलावा उनके ठहरने से लेकर खेल स्थल भीम स्टेडियम तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बीईओ भिवानी शिव कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता की सारी व्यवस्थाएं बीईओ ही करवाएंगे। भीम स्टेडियम में हॉल में मैट लगाकर तैयारी शुरू की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।