Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Chaudhary Bansi Lal Civil Hospital will absolutely not be merged with Pandit Neki Ram Sharma Medical College: Aarti Rao.
{"_id":"6a5220e35dd00a187a08eb69","slug":"video-bhiwani-chaudhary-bansi-lal-civil-hospital-will-absolutely-not-be-merged-with-pandit-neki-ram-sharma-medical-college-aarti-rao-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: चौधरी बंशीलाल नागरिक अस्पताल का पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज में हरगिज नहीं होगा समायोजन: आरती राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: चौधरी बंशीलाल नागरिक अस्पताल का पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज में हरगिज नहीं होगा समायोजन: आरती राव
-
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव शनिवार को पहली बार भिवानी पहुंची और अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की। पत्रकारों से पहली वार्ता में ही मंत्री आरती राव सवालों से बचती नजर आई, लेकिन एक सवाल का गहरा जवाब दे गई कि चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल का किसी भी सूरत में पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल बोर्ड में समायोजन नहीं होगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव पहले जिला के गांव बीरण में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची और इसके बाद महम रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में फिजियोथेरेपी सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री आरती राव को विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण भी किया।
मंत्री आरती राव पत्रकारों के सवालों को टालती नजर आयी और किसी भी सवाल का ठोस जवाब नहीं दिया। जब उससे पूछा गया कि चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल को पंडित नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज में समायोजित करने की चर्चाएं हैं, तो उन्होंने कहा कि यह हरगिज नहीं होगा। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी है, इसलिए कुछ विशेषज्ञ डॉक्टर वहां भेजे हुए हैं, ताकि व्यवस्था बनी रहे। लेकिन जब उन्हें बताया गया कि चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल की ओपीडी पिछले दो साल से बंद है तो वो हैरान रह गई। और बोली कि इस बारे में वे चंडीगढ़ पहुंचकर संज्ञान लेंगी। जब उनसे पूछा गया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री भिवानी व कोरियावास, (महेंद्रगढ़) के मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करने वाले हैं, तो उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हरियाणा में एक साथ दो मेडिकल कॉलेज विधिवत चालू हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।