{"_id":"6a7c593aa00f636615005e95","slug":"video-bhiwani-court-complex-firing-case-cia-i-arrests-accused-involved-in-illegal-arms-supply-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी कोर्ट परिसर फायरिंग मामला: सीआईए प्रथम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी कोर्ट परिसर फायरिंग मामला: सीआईए प्रथम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
भिवानी। सीआईए प्रथम ने भिवानी कोर्ट परिसर में कैंटीन के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल शूटरों को अवैध हथियार मुहैया कराने वाले मुख्य हथियार सप्लायर को गुरुग्राम से दबोच लिया है। सीआईए प्रथम के उप निरीक्षक बलजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी संदीप निवासी लोहानी जिला भिवानी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सिविल लाइन थाना भिवानी में दर्ज शिकायत के अनुसार भिवानी कोर्ट परिसर में कैंटीन के पास दो बदमाशों ने रंजिश के चलते अरविंद (निवासी भिवानी) पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। वारदात के तुरंत बाद मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से ही दो आरोपियों आयुष निवासी डाबर कॉलोनी, भिवानी और इसराइल निवासी हिंडोल, चरखी दादरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए थे। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार संदीप ने ही दोनों शूटरों को उपलब्ध कराए थे। पुलिस रिमांड के दौरान संदीप से यह पता लगाया जाएगा कि उसने यह हथियार कहां से खरीदे थे, इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा क्या उसने अन्य वारदातों के लिए भी हथियार सप्लाई किए हैं। पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।