Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani Municipal Council purchased an anti-smog gun machine for Rs. 47 lakh to reduce air pollution
{"_id":"697dcc771a1f6f0926004c20","slug":"video-bhiwani-municipal-council-purchased-an-anti-smog-gun-machine-for-rs-47-lakh-to-reduce-air-pollution-2026-01-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी नगर परिषद ने हवा का प्रदूषण कम करने के लिए 47 लाख में खरीदी एंटी स्मॉगगन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी नगर परिषद ने हवा का प्रदूषण कम करने के लिए 47 लाख में खरीदी एंटी स्मॉगगन मशीन
हवा के प्रदूषण को कम करने के लिए अब नगर परिषद ने करीब 47 लाख रुपये से एंटी स्मॉगन मशीन खरीद की है। भिवानी जिला एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में आता है। ऐसे में जब भी हवा में प्रदूषण स्तर (एक्यूआई) बढ़ता है तो ग्रेप तीन और चार के आदेश लागू हो जाते हैं। ग्रेप चार में खनन उत्सर्जन के अलावा सभी तरह के निर्माण काम भी बंद हो जाते हैं।
ऐसे में हवा में प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए एंटी स्मॉगगन मशीन का प्रयोग किया जाता है। लेकिन ये मशीन जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड खनन करने वाली कंपनी से ही लेकर इसका इस्तेमाल करता आया है। मगर अब नगर परिषद शहरी दायरे में प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए खुद की स्मॉगन मशीन का प्रयोग कर पाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने 47 लाख से नई स्मॉगगन मशीन की खरीद की है।
ये है एंटी स्मॉगगन
एंटी स्मॉग गन एक तरह से एक मशीन है, जो नेबुलाइज्ड पानी की बारीक बूंदों का हवा में छिड़काव करती है। इसे पानी के टैंक से जोड़ा जाता है और हाई-प्रेशर प्रोपेलर के जरिए 50 से 100 माइक्रोन की छोटी बूंदों को हवा में फेंका जाता है। इससे धूल और प्रदूषण के कण अवशोषित होने लगते हैं। यह हवा में प्रदूषण का स्तर कम करने में प्रयोग किया जाता है। जिससे हवा की गुणवत्ता सांस लेने लायक बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।