{"_id":"69943d84d848976b5f07e730","slug":"video-cbse-maths-exam-held-peacefully-on-first-day-in-bhiwani-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पहले दिन शांतिपूर्ण आयोजित हुई सीबीएसई की गणित परीक्षा, विद्यार्थियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पहले दिन शांतिपूर्ण आयोजित हुई सीबीएसई की गणित परीक्षा, विद्यार्थियों के खिले चेहरे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत सोमवार को गणित विषय के पेपर के साथ हो गई। जिले में परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई और डेढ़ बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं केंद्रों से बाहर निकले। परीक्षा को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि अंदर उड़नदस्तों द्वारा नियमित निरीक्षण किया गया। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की गहन जांच की गई, जिससे किसी भी तरह की नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग की आशंका न रहे। केंद्र अधीक्षकों ने भी समय-समय पर कक्षाओं का निरीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।