Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Allegations of irregularities in the revenue records of the land of Main Bazaar and Grain Market in Bhiwani
{"_id":"699422ef060c27963d0da486","slug":"video-allegations-of-irregularities-in-the-revenue-records-of-the-land-of-main-bazaar-and-grain-market-in-bhiwani-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में मेन बाजार व अनाज मंडी की जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में मेन बाजार व अनाज मंडी की जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप
लोहारू नगर के मेन बाजार तथा अनाज मंडी क्षेत्र की जमीन से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी को लेकर व्यापार मंडल लोहारू ने क्षेत्रीय विधायक राजबीर फरटिया को मांग पत्र सौंपकर मामले के शीघ्र समाधान की मांग की है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1939 में तत्कालीन नवाब लोहारू द्वारा बाजार एवं अनाज मंडी क्षेत्र की जमीन खरीदकर विकसित की गई थी तथा दुकानदारों व व्यापारियों को मालिकाना हक प्रदान किए गए थे। नगर पालिका के रिकॉर्ड में भी लंबे समय तक संबंधित दुकानदारों एवं व्यापारियों के नाम दर्ज रहे। मंडल का आरोप है कि 29 सितंबर 1948 को किसी कारणवश उक्त जमीन से संबंधित इंतकाल नंबर 874 को राजस्व रिकॉर्ड से खारिज कर दिया गया, जबकि खारिजी से संबंधित कोई स्पष्ट सरकारी रिपोर्ट या दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि इसी के चलते वर्तमान में प्रॉपर्टी आईडी में उक्त क्षेत्र को अनधिकृत दर्शाया जा रहा है तथा वर्षों से काबिज लोगों को अवैध कब्जाधारी बताया जा रहा है। व्यापार मंडल के अनुसार, पूर्व में इस क्षेत्र में दुकानों की खरीद-फरोख्त, नक्शा स्वीकृति एवं अन्य लेन-देन नियमित रूप से होते रहे हैं। लेकिन प्रॉपर्टी आईडी बनने के बाद व्यापारियों और निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि सरकार एवं नगर पालिका को भी राजस्व हानि हो रही है। पदाधिकारियों ने बताया कि इस विषय को लेकर पूर्व में प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार मुलाकात की जा चुकी है। वर्ष 2021 में एडीसी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया था, जिसे एक माह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। व्यापार मंडल ने विधायक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर राजस्व रिकॉर्ड को दुरुस्त कराया जाए, ताकि वर्षों से कारोबार कर रहे व्यापारियों को राहत मिल सके और बाजार की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापारियों को आंदोलनात्मक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।
इस संबंध में विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि वे जल्द ही डीसी भिवानी एवं मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और न्यायोचित समाधान के लिए पूरी ताकत से आवाज बुलंद की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।