{"_id":"698326b33957977f800e119c","slug":"video-former-minister-jp-dalal-praised-the-union-budget-in-bhiwani-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने की केंद्रीय बजट की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने की केंद्रीय बजट की सराहना
हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने केन्द्रीय बजट की और पीएम मोदी के विकास भारत के लक्ष्य की सराहना की। स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बजट को लेकर कहा कि इस बार बजट में सबसे ज्यादा सेना का बजट बढ़ाया है, क्योंकि सेना मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा। इसके अलावा माइक्रोचिप निर्माण के लिए स्पेशल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी के रेलवे व हाइवे बनाने पर जोर दिया है। किसान हित में मुख्यमंत्री सैनी की मांग पर हरियाणा की सेमग्रस्त भूमि को सुधारने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जेपी दलाल ने कहा कि मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश ने कांग्रेस राज की तुलना में बहुत ज्यादा उन्नति की है। ये बजट 2047 तक विकास राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। नई ट्रेड डील में भारत की ताक़त का अहसास दिखा है। राहुल गांधी द्वारा संसद में ना बोलने देने के आरोपों पर बोले जेपी दलाल ने कहा कि राहुल ना बोलें तो ही अच्छा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।