Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Order to close schools up to 12th in Bhiwani, decision taken due to increase in air pollution level
{"_id":"673c7ca75a179ac20704d4a0","slug":"video-order-to-close-schools-up-to-12th-in-bhiwani-decision-taken-due-to-increase-in-air-pollution-level","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश, हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के चलते फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश, हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के चलते फैसला
ग्रैप चार लागू होने के बाद भिवानी में जिला उपायुक्त ने मंगलवार को प्राइमरी स्कूलों के बाद अब 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। जबकि सोमवार को उपायुक्त ने पांचवीं तक के विद्यार्थियों के स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी किए थे। जबकि मंगलवार को 12वीं तक के विद्यार्थियों को भी स्कूल न बुलाकर ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं। जबकि स्मॉग और ठिठुरन के बीच स्कूली बच्चे मंगलवार सुबह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र में डीसी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए प्राइमरी स्कूलों की कक्षाएं भी लगाई गई। दरअसल भिवानी जिले में इस सप्ताह एक्यूआई 453 तक पहुंच गया था। हालांकि अब मंगलवार दोपहर बाद एक्यूआई 233 दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को एक्यूआई 429 दर्ज किया गया था। हवा में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए फोगर गन व स्वीपिंग मशीनों के जरिए सड़कों पर पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है। उपायुक्त ने 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की आगामी आदेशों तक अवकाश की घोषणा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।