{"_id":"69f712eade8a0d353008e1b7","slug":"video-tata-ace-overturns-in-bhiwani-after-dog-runs-in-front-five-injured-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कुत्ता सामने आने से पलटी टाटा एस गाड़ी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कुत्ता सामने आने से पलटी टाटा एस गाड़ी, पांच घायल
तोशाम क्षेत्र के गांव सुंगरपुर और दुल्हेड़ी के बीच एक टाटा एस गाड़ी (छोटा हाथी) के सामने कुत्ता आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। जिसके कारण वाहन में सवार 4 महिलाओं सहित 5 लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दरअसल, गांव बलियाली निवासी सूबेसिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की गांव मोद कारी निवासी ताई का निधन हो रखा है। वे रविवार को रस्म काज में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह स्वयं छोटा हाथी चला रहा था। जिसमें करीब 16 लोग सवार थे।
जब वे गांव बलियाली से मोद कारी जाते समय गांव दुल्हेड़ी व सुंगरपुर के बीच पहुंचे तो अचानक सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में छोटा हाथी अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतर गया। सूबे सिंह ने बताया कि हादसे में छोटा हाथी गाड़ी में सवार करीब 5 लोगों को चोटें आई।
जिसमें गांव बलियाली निवासी करीब 70 वर्षीय कमला देवी, 45 वर्षीय सुनीता देवी, 45 वर्षीय कमलेश व करीब 70 वर्षीय चंद्रकला व खुद उसे को चोटें आई हैं। इस हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।