Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
The Congress party demonstrated its strength in Bhiwani regarding the restoration of the MNREGA scheme.
{"_id":"698465dce00e63776e04cda1","slug":"video-the-congress-party-demonstrated-its-strength-in-bhiwani-regarding-the-restoration-of-the-mnrega-scheme-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की बहाली को लेकर कांग्रेस ने भिवानी में दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की बहाली को लेकर कांग्रेस ने भिवानी में दिखाई ताकत
अपनी नई कार्यकारिणी के गठन के बाद हरियाणा कांग्रेस सक्रिय होती नजर आ रही है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी के जिला भर के नए पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिल वीरवार को भिवानी लघु सचिवालय के बाहर मनरेगा की बहाली तथा मजदूरों को रोजगार की गारंटी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति व राज्यपाल को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
धरने के अगुवाई कर रहे भिवानी के ग्रामीण जिला प्रधान अनिरूद्ध चौधरी व शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया ने बताया कि उनका यह एक दिवसीय प्रदर्शन एक फरवरी से 6 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर आयोजित किया जा रहा है। उनकी मांग है कि मनरेगा को फिर से बहाल किया जाए तथा मजदूरों को रोजगार की गारंटी दी जाए। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि वर्तमान में जो मनरेगा का प्रारूत बदला है, उसमें 125 दिन रोजगार दिए जाने की बात कही जाती है, जबकि रोजगार की गारंटी एक दिन की भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि 200 दिन रोजगार की गारंटी दी जाए तथा पंचायतों के अधिकारों में बढ़ोत्तरी की जाए तथा मजदूरों का जो बकाया पैसाा है वह भी उनके खातों में डलवाया जाए। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत प्रदेश का 40 प्रतिशत हिस्सा किया गया है। प्रदेश कर्ज में डूबे हुए है तथा 40 प्रतिशत हिस्सा देने के बाद ही नए कानून के तहत केंद्र अपना 60 प्रतिशत हिस्सा मजदूरों को नए जी राम जी योजना के तहत देगा। ऐसे में राज्य का शेयर ना दिए जाने पर केंद्र का शेयर भी रूक जाएगा तथा मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।