{"_id":"6a0ee25186fce6953f0b4b0c","slug":"video-theft-at-professor-couple-house-in-bhiwani-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में प्रोफेसर दंपती के घर चोरी, कैश और गहने ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में प्रोफेसर दंपती के घर चोरी, कैश और गहने ले उड़े चोर
भिवानी शहर के पॉश इलाके सेक्टर-13 में एक प्रोफेसर दंपती के मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने परिवार के सदस्यों को बेडरूम में बंद कर पूरे घर को खंगाल डाला। चोर घर के अंदर से करीब चार लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पुलिस के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी पहुंची, जिसने चोरों का सुराग लगाने के लिए तथ्य जुटाए। वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। शहर में पिछले कुछ दिनों से कच्छा चोर गिरोह सक्रिय है। पिछले सप्ताह भी कच्छा चोर गिरोह ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सेक्टर-13 निवासी ललिता गुप्ता व उनके पति संजीव गुप्ता ने बताया कि वे दोनों ही चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में बतौर प्राध्यापक कार्यरत हैं।
सुबह पांच बजे जब वे उठे तो बेडरूम का बाहर से दरवाजा बंद मिला। उन्हें कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ। पड़ोसियों ने अंदर दाखिल होकर बेडरूम से उन्हें बाहर निकाला। उनकी रसोई की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। चोरों ने पूरे घर में सामान खंगाला। चोर अलमारी से चार लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद फ्रिज से खाने का सामान भी चोरी कर ले गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।