Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
There is outrage in Loharu over the fact that the CBI investigation report in the Manisha death case from Bhiwani has not been made public.
{"_id":"69846085000f3fea44056478","slug":"video-there-is-outrage-in-loharu-over-the-fact-that-the-cbi-investigation-report-in-the-manisha-death-case-from-bhiwani-has-not-been-made-public-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के मनीषा मौत मामला में सीबीआई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर लोहारू में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के मनीषा मौत मामला में सीबीआई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर लोहारू में आक्रोश
मनीषा मौत मामला प्रकरण को लेकर लोहारू क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों की वीरवार को बैठक हुई। बैठक में इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया गया कि सीबीआई द्वारा जांच के लिए मांगे गए तीन माह का समय पूरा हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मनीषा मौत की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि किसी बड़े जन आंदोलन से पहले मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात कर संतोषजनक समाधान निकाला जाए। इसी उद्देश्य से लोहारू क्षेत्र के आठ गांवों की ओर से 31 सदस्यों वाली एक कमेटी का गठन किया गया है, जो मुख्यमंत्री से मिलकर मनीषा मौत की सीबीआई जांच की प्रगति की जानकारी लेगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी। बैठक के निर्णय अनुसार वीरवार को लोहारू तहसील में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि 31 सदस्यीय कमेटी को शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलने का समय प्रदान किया जाए तथा चंडीगढ़ आने-जाने के लिए सरकारी मिनी बस सेवा उपलब्ध कराई जाए, ताकि बातचीत के माध्यम से मनीषा मौत का समाधान निकाला जा सके। कमेटी ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला तो लोहारू क्षेत्र के लोगों को 84 खाप सहित हरियाणा स्तर पर बड़ी पंचायत बुलाने पर मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही यह भी निवेदन किया गया कि यदि मुख्यमंत्री स्वयं जिला भिवानी पहुंचकर कमेटी के माध्यम से इस गंभीर मामले का समाधान करें, तो क्षेत्रवासी इसके लिए आभारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।