{"_id":"698ae2796ac31ddcae0aa4d0","slug":"video-upcoming-budget-of-haryana-will-be-excellent-jp-dalal-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का आने वाला बजट शानदार होगा: जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा का आने वाला बजट शानदार होगा। साथ ही विपक्ष के आरोपों पर पलटवार कर अमेरिका से हुई ट्रेड डील को देश हित में बताया।
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल मंगलवार को अपने आवास पर लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में अमेरिका हुई ट्रेड डील व हरियाणा के आने वाले बजट पर अपनी राय रखी और विपक्ष के आरोपों पर जमकर पलटवार किया। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अमेरिका से हुई ट्रेड डील पर कहा कि इससे शानदार कोई डील नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों को इससे बाहर रखा है। दलाल ने कहा कि विपक्ष झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ दूसरे समृद्ध देशों से भी हो रही है भारत की डील। इससे हमारा सामान कई देशों में जाएगा और देश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा का आने वाला बजट शानदार होगा। भाजपा सरकार कोई नया टेक्स नहीं लगाती, केवल जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाती है। वहीं बजट सत्र में हरियाणा सरकार को घेरने के विपक्ष के मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मुद्दों पर होना चाहिए, पर विपक्ष के पास मुद्दे नहीं।
विपक्ष सकारात्मकता चर्चा की बजाय हर बार हो हल्ला कर वॉकआउट कर जाता है। वहीं विपक्ष द्वारा एचपीएससी (हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन) के बाहरी चेयरमैन व बाहरी युवाओं को नौकरी देने को लेकर उठाए जा रहे सवालों व आरोपों पर जेपी दलाल ने कहा कि पूरा देश एक है, कम्पिटिशन में रोक टोक सही नहीं होता। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बच्चे भी दूसरे स्टेटों में नौकरी लगते हैं। साथ ही सलाह दी कि एचपीएससी में केवल कटऑफ मार्क पर दोबारा विचार होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।