Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : young man died after being crushed under tractor while going to work in fields In Bhiwani
{"_id":"677271589e6cdebf5607dfd6","slug":"video-young-man-died-after-being-crushed-under-tractor-while-going-to-work-in-fields-in-bhiwani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में खेत में मजदूरी के लिए जाते समय ट्रैक्टर नीचे दबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में खेत में मजदूरी के लिए जाते समय ट्रैक्टर नीचे दबने से युवक की मौत
भिवानी के देवसर मोड़ के समीप खेत में मजदूरी के लिए जा रहे एक मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव दिनोद निवासी 24 वर्षीय राहुल को गांव का ही रवि अपने ट्रैक्टर पर बैठाकर रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने खेत में ले जा रहा था। जब ट्रैक्टर देवसर मोड के समीप पहुुंचा तो अचानक असंतुलित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। मृतक के मामा बलजीत ने बताया कि राहुल दो भाईयों में बड़ा और अविवाहित था। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई धर्मसिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौँप दिया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।