सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Bhiwani's Manisha's death mystery: Justice still undelivered even after 10 months, father on hunger strike sin

भिवानी की मनीषा मौत मिस्ट्री: 10 महीने बाद भी नहीं मिला इंसाफ, पिता 29 जून से आमरण अनशन पर

Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 25 Jun 2026 04:56 PM IST
Bhiwani's Manisha's death mystery: Justice still undelivered even after 10 months, father on hunger strike sin
भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय मनीषा बेहद सामान्य परिवार से थी। वह एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी। पिछले साल 11 अगस्त की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। पिता ने थाने में गुहार लगाई पर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। 13 अगस्त को सिंघानी के खेतों में मनीषा का क्षत विक्षत शव मिला। उसका चेहरा बुरी तरह से बिगाड़ा गया था। 14 अगस्त को भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में धरना देकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस पर समय रहते तलाश ना करने का आरोप लगाया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा गया कि परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। मनीषा की मौत ने सूबे की राजनीति गरमा दी। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया। हालात संभालने के लिए 16 अगस्त को लोहारू थाना के सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर एसपी का तबादला कर दिया गया। लेकिन परिवार ने शव नहीं लिया। 18 अगस्त को पुलिस एक सुसाइड नोट सामने लाई और बताया मनीषा ने आत्महत्या की है। इससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। गांव ढाणी लक्ष्मण में करीब सप्ताह भर तक महापंचायत चलती रही। रोहतक पीजीआई के बाद एम्स दिल्ली में तीसरी बार शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 20 अगस्त को मुख्यमंत्री ने मामला सीबीआई को सौंपे जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने मनीषा का 21 अगस्त को अंतिम संस्कार किया। 26 अगस्त को मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। 3 सितंबर को मनीषा मौत मामले की जांच के लिए सीबीआई की छह सदस्यीय टीम पहली बार गांव सिघानी घटनास्थल पर पहुंची। करीब पांच बार सीबीआई दिल्ली से भिवानी आकर मनीषा की मौत से जुड़े सभी तथ्य खंगालने के साथ मौत प्रकरण से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है। लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। 17 जून को ढाणी लक्ष्मण में पंचायत हुई। इसमें मनीषा के पिता ने 29 जून को उपायुक्त कार्यालय पर आमरण अनशन का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Una: पीपलू मेले में सेवा की मिसाल, सदियों पुरानी छबील परंपरा आज भी कायम

25 Jun 2026

Video: हमीरपुर में नशे के खिलाफ दौड़ा जनसैलाब, मिनी मैराथन से दिया जागरूकता का संदेश

Hamirpur: पूर्व सैनिकों को दूसरे राज्यों में रोजगार दिलाने की तैयारी, पूर्व सैनिक निगम की बैठक में बनी सहमति

Sirmour: सांसद सुरेश कश्यप ने 20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का किया लोकार्पण

25 Jun 2026

कानपुर: मूक-बधिर मासूम के लिए फरिश्ता बनीं कांस्टेबल मंदाकिनी, रील के जरिए परिवार तक पहुंचाया

25 Jun 2026
विज्ञापन

सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में तैराकों का ट्रायल, 2 जुलाई से लखनऊ में होगी प्रतियोगिता

25 Jun 2026

Rajasthan News: “मंत्री जी, कादो हटवा द्यो...” बच्चों की मासूम पुकार ने खोल दी गांव की बदहाल सड़क की पोल

25 Jun 2026
विज्ञापन

मोगा पुलिस का साधां वाला बस्ती में चलाया CASO ऑपरेशन, नशा तस्करों और संदिग्धों की हुई जांच

गुरुग्राम में फिर धधका बंधवाड़ी लैंडफिल

25 Jun 2026

फरीदाबाद की राहुल कॉलोनी में नशा तस्करों के खिलाफ सर्च अभियान

25 Jun 2026

मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और व्यापक : सत्यप्रकाश श्रीवास्तव

25 Jun 2026

Rajasthan News: 'हमारा घर मत तोड़ो', जेसीबी के सामने डटीं बेटियां, बाड़मेर में हाई वोल्टेज ड्रामा

25 Jun 2026

जीरा नगर काउंसिल के प्रधान बने धर्मपाल चुग

लखनऊ: मोहर्रम पर लखनऊ की दरिया वाली मस्जिद से 'अलम-ए-फातेह फुरात का जुलूस निकला

25 Jun 2026

महेंद्रगढ़ में 1100 मीटर की महाध्वजा यात्रा की तैयारी शुरू

Ujjain News: शर्मनाक हरकत करने वाला बीएलओ और चार आरोपी गिरफ्तार, फरार चल रहे शख्स को तलाश रही पुलिस

25 Jun 2026

Ujjain News: निर्जला एकादशी पर वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा श्री महाकाल, शीष पर भस्म रमाकर दिए दिव्य दर्शन

25 Jun 2026

बहराइच: पुलिस एनकाउंटर में इनामी बदमाश को लगी गोली, एक फरार

25 Jun 2026

आग से बचाव और आपात स्थिति से निपटने के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में हुई मॉकड्रिल

25 Jun 2026

एनसीसी छात्राओं ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, घोष वादन के साथ प्रस्तुत की सलामी एवं परेड

25 Jun 2026

महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला, सीओ ने मिशन जागृति के बारे छात्राओं को किया जागरूक

25 Jun 2026

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Meerut: सरधना में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

25 Jun 2026

एसएसबी फायरिंग रेंज से सटे जंगल में लगी भीषण आग

25 Jun 2026

गंगा कटानरोधी कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन; VIDEO

24 Jun 2026

जिला जेल का अफसरों ने किया निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026

इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला मातमी जुलूस, VIDEO

24 Jun 2026

पौने चार करोड़ की गांजा को कराया नष्ट, VIDEO

24 Jun 2026

उजियार घाट पर अव्यवस्था के बीच मुंडन संस्कार में उमड़ी भारी भीड़, VIDEO

24 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed