{"_id":"698460b297e677df350dfacc","slug":"demand-for-ballot-papers-for-elections-rao-narendra-scathing-attack-on-bjp-on-evms-mnrega-and-budget-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मतपत्र से चुनाव की मांग: राव नरेंद्र का ईवीएम, मनरेगा और बजट पर भाजपा पर तीखा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपत्र से चुनाव की मांग: राव नरेंद्र का ईवीएम, मनरेगा और बजट पर भाजपा पर तीखा हमला
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Thu, 05 Feb 2026 02:50 PM IST
Link Copied
कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर भाजपा को अपने कार्यों पर घमंड है तो मतपत्र से चुनाव कराएं। वह दिन दूर नहीं जब पार्टियां चुनाव का बहिष्कार शुरू कर देंगी। अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे तो क्या फायदा होगा। देश में गृहयुद्ध हो जाएगा। दूसरे देशों की तरह से लोग सड़कों पर आ जाएंगे। कांग्रेस के समय भी ईवीएम थी लेकिन कभी किसी को शक नहीं था। अगर कांग्रेस गड़बड़ी करती तो भाजपा कभी सत्ता में नहीं आ पाती। किस तरह से वोट चोरी की गई उसका साफ उदाहरण हमारे सामने हैं। निश्चित तौर पर हरियाणा के चुनाव में गड़बड़ी हुई है। हिसार में सेक्टर 13 में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि एक साजिश के तहत महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को खत्म किया जा रहा है। गरीबों को रोजगार की गारंटी को छीना जा रहा है। महात्मा गांधी के नाम पर बने इस कानून को केंद्र सरकार ने बदल दिया। इसे पूरी तरह से प्रदेश पर थौंपने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल प्रदेश के चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष फैसला लेंगे। मेरी निजी राय है कि सभी को मिलकर लड़ना चाहिए। एकजुट होकर भाजपा को हराना चाहिए। राव नरेंद्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करा कर हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलाना चाहिए। केंद्र में भाजपा की सरकार है तथा हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा को इसका समाधान कराना चाहिए। एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बृजलाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष हैं। सभी को यह मानना चाहिए, जिला के कार्यक्रम में सभी को हिस्सा लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।