{"_id":"6984560346c762b57c03a7c1","slug":"farmer-s-son-killed-with-rotavator-in-panipat-3-named-in-the-case-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में किसान के बेटे की रोटावेटर से हत्या, मामले में 3 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में किसान के बेटे की रोटावेटर से हत्या, मामले में 3 नामजद
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Thu, 05 Feb 2026 02:04 PM IST
Link Copied
पानीपत के थाना बापौली क्षेत्र के गढ़ी नवाब गांव में बुधवार को खेत में जुताई करने के गए किसान के बेटे की रोटावेटर से कुचलकर हत्या कर दी गई। रोटावेटर के नीचे आने से शरीर पर करीब 15 निशान लगे हैं। पिता का आरोप है वे खेत में पहुंचे तो कुछ युवक उसके बेटे को ट्रैक्टर से नीचे खींच रहे थे। पुलिस ने आजाद, सतीश व गौरव को नामजद कर उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल छानबीन की। गढ़ी नवाब गांव के राजकुमार ने बताया कि उनका बेटा मोहित (25) बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से ट्रैक्टर रोटावेटर लेकर खेत में जुताई करने के लिए गया था। उनके जाने के कुछ देर बाद वह भी खेत में चला गया। वह खेत के पास पहुंचा तो देखा की कुछ युवक मोहित के साथ हाथापाई कर रहे हैं और उसे चलते ट्रैक्टर से नीचे खींच रहे हैं। जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने मोहित को खींचकर रोटावेटर के नीचे धकेल दिया। रोटावेटर की चपेट में आने से मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।