{"_id":"699589d2e01d3fc5b70e2280","slug":"serial-blasts-at-faridabad-sector-24-chemical-factory-over-40-injured-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद सेक्टर-24 केमिकल फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाके, 40 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद सेक्टर-24 केमिकल फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाके, 40 से अधिक घायल
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Wed, 18 Feb 2026 03:18 PM IST
Link Copied
फरीदाबाद के सेक्टर-24 मुजेसर स्थित एक निजी केमिकल कंपनी में सोमवार शाम करीब सवा चार बजे हुए सिलसिलेवार विस्फोट ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र को दहला दिया। कंपनी में सीएनसी मशीन से मेटल शीट कटिंग का काम भी होता है। सोमवार को फैक्ट्री में काम चल रहा था और कर्मचारी रोजमर्रा की तरह ड्यूटी पर मौजूद थे।इसी दौरान परिसर में रखा एक केमिकल ड्रम अचानक फट गया और उसके बाद एक-एक कर करीब 20 से 25 ड्रमों में विस्फोट होने लगे। तेज धमाकों और उठती लपटों से अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे कर्मचारी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।धमाकों की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब बीस से ज्यादा एम्बुलेंस घटनास्थल पर लगाई गईं और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। एम्बुलेंस चालक रवि ने बताया कि हालात बेहद भयावह थे और कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए थे। बचाव अभियान के दौरान पुलिस कर्मचारी और दमकल विभाग के जवान भी आग की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मुख्य रूप से बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रेड जोन बनाकर उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार गंभीर मरीजों की निगरानी कर रही है और कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भी रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण और सुरक्षा कारणों से परिजनों के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।