{"_id":"69d0cbee31152d1369033af5","slug":"sonipat-youth-ankit-dies-in-russia-ukraine-war-kurad-village-mourns-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के युवक अंकित की मौत, गांव कुराड़ में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के युवक अंकित की मौत, गांव कुराड़ में पसरा मातम
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 04 Apr 2026 01:59 PM IST
Link Copied
रूस-यूक्रेन युद्ध सोनीपत जिले के गांव कुराड़ के एक युवक के लिए काल बन गया। गांव कुराड़ निवासी अंकित की रूस में हुई मौत ने परिजनों और ग्रामीणों को झकझोर दिया। वीरवार को जब शव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। हर आंख नम हो गई। अंकित पिता का इकलौता बेटा था। ग्रामीण पवन ने बताया कि चचेरा भाई अंकित (26) वर्ष मार्च 2025 में करीब सात लाख रुपये खर्च कर रूसी भाषा का कोर्स करने के लिए रूस गया था। वह पहले करीब पांच माह तक मास्को में पढ़ाई के साथ होटल में अंशकालिक काम करते थे। उन्हें रूस की सेना में जबरन शामिल किया गया था। उनके भाई को धमकी दी गई कि सेना में भर्ती नहीं हुए तो आतंकवादी घोषित कर जेल में डाल दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि उसे करीब 2 लाख रुपये मासिक वेतन का लालच भी दिया गया था। बताया जा रहा है कि अंकित को अगस्त 2025 में सेना में भर्ती किया गया। वहां कुछ दिन तक ट्रेनिंग देने के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ने को भेज दिया गया। सेना में भर्ती किए जाने के 15-20 दिन बाद उन्हें पता लगा। युद्ध में अंकित की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।