{"_id":"699436d080885be15e084eda","slug":"video-youth-congress-protests-against-hpsc-recruitment-scam-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"एचपीएससी भर्ती घोटाले के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीएससी भर्ती घोटाले के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
हरियाणा लोक सेवा आयोग में भर्ती घोटाले के विरोध में भारतीय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मंगलवार को पंचकूला में एचपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। यह प्रदर्शन हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेता वरुण चौधरी भी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।
प्रदर्शनकारी सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड पार्किंग से एचपीएससी कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कुछ देर तक नारेबाजी होती रही, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।