{"_id":"6740abd7fe82184df7076579","slug":"video-kalnaka-para-makhayamatara-uugdhanathasata-ka-chhapa-sacalka-ka-pasa-lisasa-mal-na-dagara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : क्लीनिक पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, संचालिका के पास लाइसेंस मिला न डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : क्लीनिक पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, संचालिका के पास लाइसेंस मिला न डिग्री
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम पुराना डाकखाना के समीप स्थित एक क्लीनिक पर दबिश दी। वहां मौजूद मिली महिला टीम के समक्ष लाइसेंस व डिग्री पेश नहीं कर पाई। इसके चलते जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। टीम में शामिल अधिकारियों की मानें तो इस संबंध में केस दर्ज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई कर रहे एसआई कर्मबीर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सरदार झाडू सिंह चौक के समीप एक क्लीनिक अवैध रूप से चलाया जा रहा है। क्लीनिक चलाने की अनुमति विभाग से नहीं ली गई है और क्लीनिक के समीप ही एक मकान में मरीजों को भर्ती भी किया जाता है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता शुक्रवार शाम दादरी पहुंचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।